फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hospital running without registration, pathology seal

बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल, पैथोलॉजी सील

Thu, 24 Jun 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hospital running without registration, pathology seal
बिसावर के महादेव हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिसावर में शनिदेव मंदिर के निकट बने एक अस्पताल पर बृहस्पितवार को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह के साथ छापा मारा। इस दौरान इस अस्पताल और इसके अंदर चल रहा मेडिकल स्टोर बिना किसी लाइसेंस के चलते मिले। यही नहीं अस्पताल के अंदर ऑपरेशन थियेटर भी संचालित था। एसडीएम के निर्देश पर बिना कागजात संचालित मिले इस अस्पताल को सील कर दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि बिसावर रोड पर शनिदेव मंदिर के निकट बने इस अस्पताल के संचालकों से जब अस्पताल और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया तो मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बगैर किसी लाइसेंस के ही यह अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालित थे। अस्पताल के अंदर ऑपरेशन थियेटर भी चल रहा था। लिहाजा अस्पताल को सील किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गांव मई में एक पैथोलॉजी भी बिना किसी पंजीकरण के संचालित थी। यह पैथोलौजी संचालक पैथलॉजी को बंद कर भाग गया, लेकिन इसे सील कर दिया गया है और सात दिन का नोटिस चस्पा किया गया है। एसडीएम ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बगैर लाइसेंस के जो भी अस्पताल या मेडिकल स्टोर या पैथलॉजी चल रही हैं, उन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनशिकायतों को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed