फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Honda City car caught fire suddenly, LIC development officer burnt

Hathras: होंडा सिटी कार में लगी अचानक आग, एलआईसी विकास अधिकारी झुलसा, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Fri, 13 Dec 2024 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 10:37 PM IST
सार

एलआईसी में विकास अधिकारी देर रात आगरा से वापस लौट रहे थे। हातीसा के निकट अचानक उनकी होंडा सिटी कार में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Honda City car caught fire suddenly, LIC development officer burnt
कार में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट अंतर्गत हातिसा के निकट होंडा सिटी कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंच कर कार सवार एलआईसी के विकास अधिकारी को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए भेजा। गंभीर हालत में चिकित्सक ने कार चालक को अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


डाकखाने वाले गली मधुगढ़ी निवासी रामकृष्ण राजू एलआईसी में विकास अधिकारी है। वह 13 दिसंबर को आगरा में एक गमी में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात वहां से वह वापस लौट रहे थे। हातीसा के निकट अचानक उनकी होंडा सिटी कार में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


लोगों ने कार में आग को लगता देख पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को बाहर निकाल गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडिकल के लिए  रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed