{"_id":"688cb1df9df3b6f2150e00c3","slug":"home-guard-crushed-by-vehicle-while-on-duty-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को वाहन ने रौंदा, मौत, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को वाहन ने रौंदा, मौत, चालक मौके से फरार
Fri, 01 Aug 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:54 PM IST
सार
ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। होमगार्ड की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड कालीचरन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में गांव कैलोरा के निकट पुल पर 31 जुलाई की रात को ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय होमगार्ड कालीचरन को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव सिथरौली निवासी कालीचरन पुत्र झलरपाल 31 जुलाई को ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
लहुलुहान हालत में होमगार्ड को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में परिजनों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन