{"_id":"65f58cd1fadb8b97540a1496","slug":"hoardings-posters-of-leaders-removed-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: प्रशासन ने चलाया आचार संहिता का डंडा, उतारे गए नेताओं के होर्डिंस-पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: प्रशासन ने चलाया आचार संहिता का डंडा, उतारे गए नेताओं के होर्डिंस-पोस्टर
Sat, 16 Mar 2024 05:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:43 PM IST
सार
अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने जेसीबी की मदद से दीवारों, खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर-बैनर हटवाए। नगर पालिका की टीम शहर व कस्बों के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
होर्डिंग हटाते हुए कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
आम चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहित जारी होने के साथ ही 16 मार्च की शाम को हाथरस की सड़कों पर आचार संहिता का डंडा चलने लगा। शाम को ही जिले की नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अफसरों की टीमें निकल पड़ीं। इस दौरान जेसीबी की मदद से दीवारों, खंभों पर लगे भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के बैनर पोस्टर उतरवा दिए गए। कई स्थानों पर लगे होर्डिंग भी हटवा दिए गए। चुनावी माहौल बनाने के लिए लगाए गए पोस्टर-बैनरों को हटाए जाने का सिलसिला देर रात जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 की आचार सहित जारी होने के साथ ही प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुट गया है। चुनावी तारीखों का एलान होने के साथ ही अधिकारी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़कों पर उतर गए। चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए शाम को ही जिलेभर में अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम सड़कों पर उतर गईं।
विज्ञापन
अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने जेसीबी की मदद से दीवारों, खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर-बैनर हटवाए। नगर पालिका की टीम शहर व कस्बों के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहीं। शहर के आगरा रोड, अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड, सिकंदराराऊ रोड, तालाब चौराह आदि स्थानों पर सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सत्ताधारी दल के अलावा विपक्षी दलों के नेताओं के पोस्टर-बैनर और होर्डिंग हटवाए। देर रात नगर पालिका प्रशासन की टीम आचार संहिता का डंडा चलाती रही। जिससे की शहर में चुनावी माहौल तैयार हो सके।