फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hoardings and trees collapsed power crisis deep

होर्डिंग्स और पेड़ गिरे बिजली संकट गहराया

Fri, 24 May 2019 12:34 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 24 May 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hoardings and trees collapsed power crisis deep
शहर के तालाब चौराहे पर आंधी के दौरान गिरी बैेरिकेडिंग।  - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। जेष्ठ के माह में सूर्यदेव की तपिश के मारे लोगों का हाल बेहाल है। गुरूवार की सुबह से सूर्यदेव आग उगल रहे थे। गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल था। गुरुवार की शाम को तेज हवाओ के साथ आसमान में काली घटाएं छा गई। तेजी आंधी के साथ बारिश आई। इस दौरान कई पर होर्डिग्स व पेड़ जमीन पर आ गए। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। मुख्य मार्गो पर जाम के हालत हो गए। लोगों को गंतव्य तक दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


मई के अंत में पारा 40 के पार पहुंचने से गर्मी का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ रहा है। गर्मी के मारे लोगो का हाल बेहाल है। गर्मी के कारण दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है। जो लोग जरुरी कामकाज से निकल रहे हैं। वह पूरी तरह शरीर को ढंक कर निकल रहे हैं। गुरूवार की सुबह से लोग पसीने तरबतर हो रहे थे। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर पंखों का सहारा लेते दिखे। वही शाम को तेज आंधी आई। आंधी के दौरान शहर के आगरा अलीगढ़ रोड, मथुरा कासगंज रोड पर होर्डिग्स व पेड़ टूट कर सड़क पर आ गए। उसके बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिली।
विज्ञापन


बिजली नहीं होने से बढ़ी परेशानी
आंधी बारिश के साथ जिले के ओढपुरा, गिजरौली, चंदपा, बामौली, महौ, नगला रति सहित कई बिजलीघरों से जड़ी लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण शाम से देर रात तक बिजलीग गुल रही। हालांकि शहर में तो कई घंटे बाद बिजली आ गई, लेकिन देहात में पूरी रात बिजली संकट गहराया रहा। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। बिजली जाने क कारण बाजार जल्दी बंद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed