{"_id":"5f29a0e48ebc3e412109ce9f","slug":"hindu-jagran-manch-distributed-deep-in-city-hathras-news-ali240392976","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच ने मुख्य बाजारों में बांटे दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच ने मुख्य बाजारों में बांटे दीपक
विज्ञापन
शहर में बाजारों में दीपक बांटते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने हाथरस शहर के मुख्य मुख्य मार्गों पर दुकानदारों को एवं राहगीरों को दीपक के डिब्बे वितरित किए। माथे पर चंदन लगाकर सभी दुकानदारों व राहगीरों से अपने घरों में बुधवार को दीपक जलाकर दिवाली मनाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यकर्ता जय श्रीराम, भारत माता की जय, रामलला हम आएंगे, कल दीपावली मनाएंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक है। लगभग 400 साल के संघर्ष और लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि बुधवार के लिए दिन को यादगार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने घरों के साथ अपने मोहल्ले के लोगों को भी अपने-अपने घरों प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान करें। इस मौके पर आशा ठाकुर, नरेंद्र प्रेमी, रमनबिहारी शर्मा, ठाकुर देवेंद्र सिंह, सौरव शर्मा, रविंद्र रावत, मनोज धाकरे, मोरमुकुट वर्मा, संध्या आर्य, आशा ठाकुर, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता सिंह बघेल, आशा सेंगर, मयंक ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, शिवम शर्मा, सोनू कश्यप, लोकेश अग्रवाल, नरेश वार्ष्णेय, विकास भारद्वाज, अंकुश राजौरिया, विनय रावत, शिवम निषाद, आकाश चौधरी, अखिलेश गौतम, शिवम सोलंकी, गौरव अग्निहोत्री, तरुण बघेल, मंजू दीक्षित, नवनीत सैनी, दुर्गेश पचौरी, शिव शंकर गुलाटी, ललित कुशवाहा, दीपक कश्यप, मनोज तोमर आदि थे।