{"_id":"5d94f07a8ebc3e01376a9baa","slug":"high-tension-line-wire-collapses-suddenly-in-school-children-narrowly-escaped-sadabad-news-ali2151869148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आए महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आए महादानी
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने सीएचसी पर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आए महादानी
शिविर में एसडीएम, चेयरमैन, ईओ सहित 150 लोगों ने किया रक्तदान, दिए प्रमाण पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। मानवाधिकार संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के बैनर तले बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एसडीएम रामजी मिश्र, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और ईओ लल्लनराम सहित करीब 150 लोगों ने रक्तदान कर महादान किया। रक्तदान करने के लिए शाम तक लोग उमड़ते रहे। रक्तदान के बाद सभी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। उन्हें जूस और फ्रूटी का वितरण किया गया। इस बार हुए रक्तदान ने पिछले साल के रक्तदान के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम रामजी मिश्र और चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उक्त वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।
अनायास ही दुर्घटना या बीमारी का शिकार हम में से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, जो केवल अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं, तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और इसके लिए लोगों को प्रेरित भी करें। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
शिविर के संयोजक शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट ने बताया कि 150 यूनिट रक्तदान संगठन द्वारा आगरा एसएन मेडिकल ब्लड बैंक एवं हाथरस की बांग्ला ब्लड बैंक को संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. नूर मोहम्मद, दलवीर सिंह, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंघल, देवेंद्र गोयल, कपिल कुमार, राम हरि चाहर, अमित पाराशर, रामबाबू वाष्र्णेय, छत्रपाल गुप्ता दिनेश चंद वाष्र्णेय, तनु, राकिब गजेंद्र शर्मा, रजत गोयल सीए, शौकत अली, रामसेवक अग्रवाल आदि थे।