फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High tension line wire broke and fell on the woman

Hathras News: महिला के ऊपर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 19 Jul 2024 06:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 06:40 PM IST
सार

पिंकी देवी अपने खेत में भिंडी तोड़ रही थी। इस बीच खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन का तार पिंकी के ऊपर टूटकर गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप झुलस गई। 

विज्ञापन
High tension line wire broke and fell on the woman
टूटा हुआ हाईटेंशन लाइन का तार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रूहल में खेत में भिंडी तोड़ रही महिला के ऊपर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

19 जुलाई की सुबह रूहल निवासी 42 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी श्यामवीर सिंह अपने खेत में भिंडी तोड़ रही थी। इस बीच खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन का तार पिंकी के ऊपर टूटकर गिर गया। जिससे पिंकी गंभीर रूप झुलस गई। परिजनों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन कर आपूर्ति बाधित कराई। महिला को इलाज के लिए सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर लाइन की शिकायत कर चुके हैं ग्रामीण
गांव रूहल में होकर गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन में जगह-जगह जोड़ लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने समस्या के बारे में से जेई को लिखित रूप से अवगत कराया है, लेकिन आज तक कोई भी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी ने लाइन की आज तक स्थिति नहीं देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed