फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High school student dies after being hit by a bike.

Hathras News: बाइक की चपेट में आकर हाईस्कूल की छात्रा की मौत

Tue, 14 Apr 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 14 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
High school student dies after being hit by a bike.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। स्कूल से घर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा की बाइक से गिरकर मौत हो गई। परिजन आनन-फानन छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




मोहल्ला नवीपुर खुर्द के रहने वाले संजय की 16 वर्षी बेटी काजल नवीपुर रोड स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। छात्रा के पैर में चोट लगी हुई थी, इसलिए रिश्ते का भाई उसे बाइक से लेने के लिए स्कूल पहुंचा। वह बाइक पर बैठकर घर जा रही थी। रास्ते में उसकी चुनरी बाइक की चेन में फंस गई। चुनरी काजल के गले में फंस गई और वह जोर से जमीन पर गिरी और फिर उठी नहीं।
विज्ञापन




इधर, युवक भी बाइक से गिर गया था। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। परिवार के लोग भी आ गए। छात्रा को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा के गले पर चोट का निशान था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed