फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Henna dishes made in hands, wishing husband's longevity

हाथों में रचाई मेंहदी घरों में बने पकवान, पति की दीर्घायु की कामना

Sat, 03 Aug 2019 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Henna dishes made in hands, wishing husband's longevity
हाथों में रचाई मेहंदी, घरों में बने पकवान
विज्ञापन

हरियाली तीज पर हुई पूजा-अर्चना, पति की दीर्घायु की कामना की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सावन की हरियाली तीज शनिवार को उत्साह, उमंग और परंपराओं के साथ महिलाओं ने मनाई। घर घर मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ पति की दीर्घायु की कामना की गई और पकवान बनाए गए। शाम को सहेलियों संग महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया।
हरियाली तीज को लेकर शनिवार की सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार किए। हरे रंग के परिधान, चूड़ियां पहनकर मिट्टी से गौर बनाई गईं, फिर मनोयोग से माता गौरी और देवाधिदेव महदेव का पूजन हल्दी, चावल आदि से किया। शाम को गौरी मैया को झूला भी झुलाया गया।
विज्ञापन

सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। शाम को घर घर में गीत और मल्हारों का भी आयोजन किया। महिलाओं ने नाचते झूमते हुए मल्हार, सावन के गीत गाए। काफी महिलाओं ने शाम अपने परिवार संग शहर के रेस्टोरेंटमें व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कई परिवारों ने शहर से बाहर तीज महोत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed