फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heavy vehicles becoming jammed in main markets

Hathras News: मुख्य बाजारों में भारी वाहन कर रहे एंट्री, लग रहा जाम

Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
सार

शहर में पूर्व में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बाजारों में भारी वाहनों की नो एंट्री रहती थी। अब बाजारों में डीसीएम, आयशर गाड़ी, लोडर वाहन आराम से माल लादने व उतारने का काम कर रहे हैं। इस कारण शहर के मोहनगंज, आगरा रोड, अलीगढ़ रोड आदि मुख्य मार्गाें पर सुबह से शाम तक वाहनों का आवागमन रहता है। इस कारण शहर की सड़कों पर लोग जाम का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Heavy vehicles becoming jammed in main markets
बाजार में जाम प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी वाहन नो एंट्री के बावजूद शहर के मुख्य बाजारों में आवागमन कर रहे हैं। सुबह से शाम तक भारी वाहनों के प्रवेश के चलते इन बाजारों में राहगीरों को जाम से जूझना पड़ता है। पुलिस और प्रशासन इस समस्या से अनजान बना हुआ है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में पूर्व में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बाजारों में भारी वाहनों की नो एंट्री रहती थी। अब बाजारों में डीसीएम, आयशर गाड़ी, लोडर वाहन आराम से माल लादने व उतारने का काम कर रहे हैं। इस कारण शहर के मोहनगंज, आगरा रोड, अलीगढ़ रोड आदि मुख्य मार्गाें पर सुबह से शाम तक वाहनों का आवागमन रहता है। इस कारण शहर की सड़कों पर लोग जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


नो एंट्री नियम को तोड़ने के लिए नवीपुर रोड का सहारा
यातायात पुलिस द्वारा आगरा-अलीगढ़ व मथुरा मार्ग पर नो एंट्री के तहत वाहनों को बाईपास पर रोका जाता है। खास बात यह है कि ये वाहन शहर के नवीपुर रोड से होते हुए शहर के अंदर प्रवेश करते हैं। यह मार्ग बाईपास से जुड़ा है। इस कारण ये वाहन आराम से शहर में प्रवेश कर जाते हैं। साथ ही इस मार्ग पर कई उद्योग भी हैं, इसलिए माल मंगाने वाले व्यापारी इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। उसके बाद ये वाहन शहर के मुख्य स्थानों पर पहुंचते हैं। इस कारण भी शहर के लोगाें को जाम का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजारों में बड़े वाहन आराम से प्रवेश कर रहे हैं। इस कारण नो एंट्री सिस्टम हवा में उड़ रहा है। इस कारण शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह से शाम तक जाम रहता है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -ललित, राहगीर


शहर के मुख्य रास्तों तक बड़े वाहन जिन मार्गाें से आवागमन करते हैं, उन मार्गों पर यातायात पुलिस को नजर रखनी चाहिए। जो वाहन बाजार में घूमते हुए मिलें, उनके चालान होने चाहिए। -शशांक बंसल, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed