{"_id":"672bd7347502a8ed6c01003c","slug":"heavy-kicking-and-punching-at-the-gate-of-the-womens-police-station-hathras-news-c-56-1-sali1016-122408-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: महिला थाने के गेट पर भिड़े मायके-ससुराल वाले, जमकर चले लात-घूंसे, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: महिला थाने के गेट पर भिड़े मायके-ससुराल वाले, जमकर चले लात-घूंसे, दो घायल
Thu, 07 Nov 2024 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:23 AM IST
सार
महिला थाने में समझाने के दौरान ससुराल और मायके पक्ष आपस में भिड़ गए। वहां लात-घूंसे चले। जिसमें दो लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों से छह लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन
महिला थाने में मारपीट व हंगामे में आरोपियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिला थाने में 6 नवंबर को परिवारवाद की काउंसिलिंग के दौरान विवाहिता के ससुराल और मायके पक्ष में विवाद हो गया। थाने के मुख्य गेट दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इसमें विवाहिता व उसका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। करीब एक घंटे तक थाने के बाहर हंगामे की स्थिति बनी रही। आगरा रोड पर हंगामे को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की हैै।
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 2022 में अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसे शादी के दो महीने बाद ही मायके छोड़ गया। विवाहिता ने महिला थाना में परिवार वाद दायर कर रखा है। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि काउंसिलिंग के लिए दोनों पक्ष महिला थाने आए थे। थाने के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामले में दोनों पक्षों से छह लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन