{"_id":"6844a87afe1b4ae56a0ae1eb","slug":"heat-wave-electricity-worth-rs-25-crore-is-being-wasted-every-day-hathras-news-c-56-1-mrt1060-132748-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की मार : रोज फुंक रही ढाई करोड़ की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की मार : रोज फुंक रही ढाई करोड़ की बिजली
Sun, 08 Jun 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
धूप में छाता लगाकर जाते युवक ,युवती।संवाद
- फोटो : samvad
भीषण गर्मी में बिजली सिस्टम भी हांफने लगा है। जिले में रोजाना करीब 43 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये होती है। पिछले माह सात मई को बिजली की मांग सर्वाधिक 410 मेगावाट रही थी, लेकिन अब फिर यह आंकड़ा 400 मेगावाट के पार पहुंचने का अनुमान है।
बढ़ती ओवरलोडिंग का आलम यह है कि बिजलीघरों में लगे उपकरणों की क्षमता जवाब देने लगी है। अधिक मांग बढ़ी तो यह उपकरण ठप हो सकते हैं। जिले में वर्तमान में करीब 380 मेगावाट बिजली की प्रतिदिन की खपत का औसत सामने आ रहा है। सामान्य दिनों में जनपद के सभी विद्युत वितरण मंडल की ओर से मांग प्रतिदिन 300 मेगावाट के अंदर ही रहती है। मांग बढ़ने का मुख्य कारण घरों में बढ़ता बिजली का उपयोग और एयरकंडीशनर का बढ़ता इस्तेमाल है।
बिजली की खपत में हाथरस शहर व देहात सबसे आगे
बिजली की खपत में हाथरस शहर व हाथरस देहात का क्षेत्र पूरे जिले में सबसे आगे हैं। यहां हर रोज करीब एक करोड़ रुपये की बिजली फूंकी जा रही है। गर्मियों में बिजली फुंकने में होने वाली बढ़ोतरी भी इन दो उपकेंद्रों पर ही दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
मांग बढ़ते ही शुरू हो जाती है ट्रिपिंग
अधिक गर्मी में अक्सर बिजली आंख-मिचौली खेलने लगती है। इसका मुख्य कारण यह है कि विद्युत उपकरण और लाइनों पर दवाब अधिक हो जाता है। छोटी स्पार्किंग होते ही विद्युत उपकेंद्र से बिजली ट्रिप हो जाती है। माना जाता है कि 400 मेगावाट से अधिक मांग होने पर इस तरह की दिक्कतें सामने आती हैं।
पिछले माह अधिकतम 410 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई थी। वर्तमान में करीब 380 मेगावाट की मांग सामने आ रही है। गर्मी और अधिक बढ़ी तो यह मांग 400 मेगावाट से ऊपर पहुंच सकती है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह बिजली बचाएं और अनावश्यक विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें।
-होपेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन, हाथरस।