{"_id":"5d38a0428ebc3e6cf035da78","slug":"heat-relief-from-heavy-rain-but-aggravated-by-waterfalls-hathras-news-ali2092038154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव से आफत
विज्ञापन
तेज बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से आफत
शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव, कई सरकारी कार्यालयों में भरा गंदा पानी
सामान्य दिनचर्या हुई प्रभावित, नाले-नालियां उफनकर आए सड़कों पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कई दिन से पड़ रही उमस भरी गरमी से बुधवार की दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने राहत दी। बारिश ने लोगों को गर्मी से तो थोड़ी राहत मिली, लेकिन शहर में जलभराव से आफत खड़ी हो गई। शहर के ज्यादा इलाकों में जलभराव हो गया। नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़कों पर आ गया। कई सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया। इससे सामान्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक कई इलाकों में जलभराव था।
पिछले कई दिन से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। बुधवार की दोपहर तक भी यही हालात रहे और लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बार करीब तीन बजे एकाएक तेज बारिश हुई। तेज हवा के साथ पड़ी मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। शहर में तरफरा रोड, चामड़ गेट, मोहनगंज, डाकखाना वाली गली, जलेसर रोड, इगलास रोड, पत्थरवाली रोड, किला गेट, मेंडू गेट, गोशाला रोड, भूरापीर, नेहरू कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, लाला का नगला, नाई का नगला, श्रीनगर, कैलाश नगर, नई बस्ती सहित ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया।
नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़क पर आ गया। जहां पानी नहीं भरा, वहां कीचड़ व्याप्त हो गई। कोतवाली हाथरस, पुलिस चौकी पुराना एसपी ऑफिस, नगर पालिका परिसर सहित कई अन्य कार्यालयों में भी पानी भर गया। कुछ इलाकों में घरों में गंदा पानी घुस गया। बारिश तो शाम तो थम गई लेकिन जलभराव से हाल बेहाल था।