फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hearing continues in Hathras Satsang incident

हाथरस सत्संग हादसा: सुनवाई आज, इंस्पेक्टर की गवाही हो रही शुरू, हादसे में 121 लोगों की हुई थी मौत

Fri, 03 Oct 2025 03:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 03:14 AM IST
सार

2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि द्वारा आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, करीब 250 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Hearing continues in Hathras Satsang incident
हाथरस में सत्संग के दौरान का नजारा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस की अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक, महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में इंस्पेक्टर की गवाही शुरू हो रही है। न्यायालय में  इस मामले में सुनवाई के लिए 3 अक्तूबर यानी आज की तिथि नियत है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि द्वारा आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

 
इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलबीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में हो रही है। न्यायालय में इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह की गवाही शुरू हो गई है। न्यायालय में अब इस मामले में 3 अक्तूबर यानी आज सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed