फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   health department ready for covid vaccination

कोविड-19 के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Tue, 05 Jan 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
health department ready for covid vaccination
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। आने वाले दिनों में होने वाले टीकाकरण की तैयारियों की हकीकत जानने के लिए आज निर्धारित नौ केंद्रों में से छह केंद्रों पर टीकाकरण का रिहर्सल होगा। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने विशेष रुचि लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। कोविड-19 के वैक्सीनेशन को लेकर प्रथम चरण के टीकाकरण की स्वास्थ्य विभाग तैयारी पूरी कर चुका है। जिसमें जिलेभर 6015 प्राइवेट व सरकारी डॉक्टर्स को कोविड के पोर्टल पर अपडेट किया गया है।
नौ केंद्रों पर होगा टीकाकरण
कोविड-19 के प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए नौ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिनमें सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों, एक टीबी हॉस्पिटल व एक सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर शामिल है। इन सभी केंद्रों पर टीकाकरण से संबंधित व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो कोल्ड चैन में 10 हजार डोज रखे जाना का किया इंतजाम
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी लॉजिस्टिक प्राप्त करा दिए गए हैं। दो कोल्ड चैन में पांच-पांच हजार डोज रखे जाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए तीन लाख, 75 हजार 58 सीरिंज प्राप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया गया माइक्रो प्लान तैयार
कोविड-19 के टीकाकरण के लिए जिले में माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत टीकाकरण स्थल पर तीन कक्षों की व्यवस्था की गई है। प्रथम कक्ष को प्रतीक्षालय कक्ष, दूसरे को टीकाकरण कक्ष और तीसरे कक्ष में टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति को आधा घंटे तक रोका जाएगा, ताकि उसकी मॉनीटरिंग की जा सके।
चुनाव मोड़ में होगा टीकाकरण
कोविड-19 का टीकाकरण चुनाव मोड़ में होगा। जिसके लिए प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी का नाम सूची में पूर्व से ही दर्ज है। सूची में नाम दर्ज नाम का मिलान होने के बाद ही प्रतीक्षा कक्ष, फिर टीकाकरण कक्ष और फिर निरीक्षण कक्ष तक लाभार्थी को पहुंचाया जाएगा।
28 दिन के अंतराल पर 29वें दिन दी जाएगी दूसरी डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 टीका दो डोज में लगाया जाएगा। 28 दिन के अंतराल पर 29वें दिन दूसरी डोज दी जाएगी। इसकी सूचना पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी के मोबाइल फोन पर दो दिन पहले पहुंच जाएगी। जिसमें टीकाकरण का दिनांक, स्थान, समय की सूचना दी जाएगी।
सोमवार को तैयारियों की हुई समीक्षा
कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने टीकाकरण स्थलों का नोडल अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा दौरा किए जाने की बात कही। ताकि किसी भी प्रकार की अगर कोई अव्यवस्था मिले तो उसे दूर किया जा सके।
आज छह टीकाकरण केंद्रों पर होगी मॉक ड्रिल
कोविड-19 के लिए निर्धारित नौ केंद्रों में से छह केंद्रों पर आज मॉक ड्रिल यानि रिहर्सल होगा। जिसमें सीएचसी सासनी, मुरसान, महौ, सहपऊ के अलावा टीबी हॉस्पिटल व सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर शामिल हैं। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण रिहर्सल चलेगा। इस दौरान निर्धारित केंद्रों पर एक एक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।

- कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब इन तैयारियों की हकीकत को परखने के लिए मंगलवार को छह केंद्रों पर मॉक ड्रिल कराई जा रही है, ताकि इस दौरान पाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को दूर किया जा सके। - डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed