फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Health department alert regarding new variant of Covid

Hathras News: कोविड के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 27 May 2024 05:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding new variant of Covid
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ने देश में दस्तक दे दी है।अभी तक इस नए वैरिएंट से पूरे देश में तीन सौ लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने लगातार बाहर आने-जाने वाले और कई दिनों बाद बाहर से आने वाले लोगों से कोविड की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस में म्यूटेशन के कारण उत्पन्न सब-वैरिएंट को फिलिर्ट नाम दिया गया है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क नजर आ रहा है।

सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड जांच जारी है। आगरा रोड स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित कोविड जांच केंद्र पर लोगों की जांच की जा रही हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार है तो वह नि:शुल्क कोविड की जांच करा सकते हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थान और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed