फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Headmaster Accused of Embezzlement Worth 10.20 Lakhs

Hathras News: प्रधानाध्यापक पर 10.20 लाख के गबन का आरोप

Tue, 14 Apr 2026 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Headmaster Accused of Embezzlement Worth 10.20 Lakhs
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
ब्लॉक हाथरस स्थित प्राथमिक विद्यालय बोनई में तैनात प्रधानाध्यापक सोहन सिंह के विरुद्ध गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और राजकोषीय क्षति का आरोप लगा है। ग्राम बर्द्धवारी निवासी वीनू चौधरी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शपथपत्र देकर आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने विभागीय साठगांठ कर शासन को लगभग 10.20 लाख रुपये का चूना लगाया है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता के अनुसार 2013 में तत्कालीन बीएसए ने गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रधानाध्यापक सोहन सिंह की तीन स्थायी वेतन वृद्धियां रोकने का आदेश जारी किया था। आरोप है कि तत्कालीन बीएसए और संबंधित लिपिकों से मिलीभगत कर नवंबर 2016 में इन वेतन वृद्धियों को नियम विरुद्ध बहाल करा लिया गया।
विज्ञापन




प्रधानाध्यापक सोहन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कई अध्यापकों की फर्जी शिकायत कर चुके हैं। शिकायत कर वह ब्लैकमेलिंग करते हैं। मुझे धमकी भी दी है। जांच कमेटी ने सभी कार्रवाइयां निपटा दी। यह विभागीय प्रकिया है। मेरी कार्रवाई प्रॉपर चैनल के जरिए निस्तारित हुई है। एक साथी शिक्षक की शिकायत निपटाने पर मुझ पर फर्जी आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- इस मामले में जांच आख्या मांगी गई है। संबंधित जांच अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। - स्वाति भारती, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed