{"_id":"64e0fa544c9cf6ffb00124a5","slug":"head-muharrir-of-the-police-station-died-due-to-cardiac-arrest-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हृदय गति रुकने से थाने के हेड मुहर्रिर की मौत, बरेली के कोतवाली फरीदपुर में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हृदय गति रुकने से थाने के हेड मुहर्रिर की मौत, बरेली के कोतवाली फरीदपुर में थे तैनात
Sat, 19 Aug 2023 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:52 PM IST
सार
शनिवार सुबह हेड मुहर्रिर यदुवीर सिंह यादव को अचानक परेशानी महसूस हुई। वह चौकीदार को यह बात बताकर डॉक्टर के पास जाने के लिए निकल पड़े। चौकी से निकलते ही वह गिर पड़े।
विज्ञापन
मृतक हेड मुहर्रिर यदुवीर सिंह यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरेली के कोतवाली फरीदपुर में तैनात हेड मुहर्रिर यदुवीर सिंह यादव (54) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी यदुवीर सिंह यादव वर्ष 1988 में पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
उनकी 15 अगस्त 2017 में फरीदपुर थाने में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनाती हुई। वह थाने के पीछे बनी पुलिस चौकी में रहते थे। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें अचानक परेशानी महसूस हुई। वह चौकीदार को यह बात बताकर डॉक्टर के पास जाने के लिए निकल पड़े। चौकी से निकलते ही वह गिर पड़े। पुलिसकर्मी उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन