फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   he raid hit two o'clock, filled four samples of mixed milk

रात दो बजे मारा छापा, गाड़ी से दूध के चार नमूने भरे

Wed, 14 Mar 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 14 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
he raid hit two o'clock, filled four samples of mixed milk
milk
 सीओ हाथरस की सूचना पर मंगलवार की रात दो बजे एफडीए की टीम दौड़ पड़ी। टीम ने रात में इगलास रोड हाथरस पर कमल किशन कोल्ड स्टोरेज के सामने बनी एक चारदीवारी में छापा मारा। मौके पर खड़े मिली गाड़ी से चार नमूने संग्रहित कर लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। 
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना और सुरेश कुमार चौरसिया ने यह कार्रवाई की। चारदीवारी के अंदर मौके पर यूपी 86डी 9960 बोलेरो पिकअप में तीन बड़े-बड़े टैंक में (प्रत्येक टैंक की क्षमता 500 लीटर) लगभग 1500 लीटर मिश्रित दूध व तीन छोटे-छोटे ड्रम में 130 लीटर मिश्रित दूध पाया गया।
विज्ञापन


सघन निरीक्षण करने पर कोई भी दूध बनाने का सामान नहीं मिला। मौके से हरपाल सिंह चौधरी पुत्र भगवान सिंह निवासी माटमूला नसीटी रोड मांट मथुरा, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र नवल सिंह निवासी गजू पोस्ट गजू थाना राया मथुरा, अंकित सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पदू कोटा थाना मुरसान हाथरस और रवि कुमार पुत्र कोमल सिंह निवासी पदू कोटा मुरसान हाथरस से मिश्रित दूध के चार नमूने संग्रह किए गए। मौके पर मौजूद मिले उक्त खाद्य कारोबारी मिश्रित दूध के व्यवसाय से संबंधित कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। यह मिश्रित दूध किससे खरीदा जाता है और किसको बेचा जाता है, इसका उत्तर देने में खाद्य कारोबारी असमर्थ रहे। नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed