फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   He had left home due to stress...the missing teacher was found in Agra

Hathras News: तनाव में आकर छोड़ा था घर...लापता शिक्षक आगरा में मिला

Mon, 16 Dec 2024 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 16 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
He had left home due to stress...the missing teacher was found in Agra
कुरसंडा से छह दिन पहले लापता हुए शिक्षक आगरा के बमरोली कटारा में पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने उन्हें सादाबाद पहुंची और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तनाव में आकर उनके घर छोड़ने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



गांव कुरसंडा सादाबाद निवासी रनवीर सिंह ने गत 10 दिसंबर को थाना पुलिस को सूचना दी थी और बताया था कि उनका बेटा रवि शिक्षक है और वह नौ दिसंबर को घर से सादाबाद जाने के लिए बोलकर गए थे, इसके बाद लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस प्रकरण को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था और एसएसपी से भी मिले थे। एसपी ने उनकी तलाश के लिए थाना सादाबाद पुलिस और एसओजी को लगाया था।
विज्ञापन



सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस ने शिक्षक का फोटो लेकर आसपास के गांवों और मोहल्लों में लोगों से पूछताछ की गई। बस स्टैंड, ढाबों व बाजार में भी तलाश की। रविवार को वह आगरा बमरोली कटारा में मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर छोड़कर जाने के बाद दो दिन पीलीभीत में रुके

शिक्षक ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं ही घर से बिना बताए चले गए थे। वह निजी समस्याओं की वजह से तनाव में आ गए और नौ दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे घर से निकल गए। वह दो दिन पीलीभीत में भी रुके थे। कोई ढूंढ नहीं पाए, इस वजह से अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। लेकिन आगरा में पुलिस ने उसे ढूंढ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed