फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras's critical care unit awaits budget.

Hathras News: बजट के इंतजार में हाथरस की क्रिटिकल केयर यूनिट

Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras's critical care unit awaits budget.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए बनाई जा रही 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बजट के अभाव में पूरी नहीं बन पा रही है। जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन इस यूनिट का काम कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तय समय सीमा बीतने के एक साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे गंभीर मरीजों को सीसीयू में इलाज नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन डॉक्टरों को गंभीर मरीजों को अलीगढ़ और आगरा रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


17.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण मई 2024 में शुरू हुआ था, जिसे 31 मई 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य बीच-बीच में अटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2025 में बजट की कमी के कारण काम पूरी तरह ठप हो गया। जनवरी 2026 तक कुल स्वीकृत बजट में से केवल 8.87 करोड़ रुपये ही जारी हो सके थे, जिससे चार महीने तक काम प्रभावित रहा। फरवरी 2026 में शासन से 6.20 करोड़ रुपये की नई किस्त मिलने पर काम दोबारा शुरू हुआ।

वर्तमान में कुल बजट का 83 प्रतिशत (15.07 करोड़ रुपये) प्राप्त हो चुके हैं। शेष 17 प्रतिशत (लगभग 3 करोड़ रुपये) का बजट अटका होने के कारण काम एक बार फिर धीमा पड़ गया है। निर्माण इकाई यूपी सिडको ने 81 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।

निरीक्षण में चेयरमैन जता चुके हैं नाराजगी
निर्माण कार्य की सुस्त चाल और कमियों को लेकर 7 फरवरी 2026 को यूपी सिडको के चेयरमैन वाईपी सिंह ने निर्माणाधीन यूनिट का निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति और लापरवाही पर नाराजगी जताई थी, इसके बावजूद वित्तीय संकट के कारण काम गति नहीं पकड़ पा रहा है।

एक ही जगह मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
इस सीसीयू के निर्माण का मुख्य उद्देश्य गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर होने से रोकना है। योजना के अनुसार यहां हर बेड पर वेंटिलेटर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



भवन निर्माण का 81 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था से जल्द से जल्द काम पूरा करा कर भवन हस्तांतरित करने के लिए कहा गया है। अक्तूबर तक भवन विभाग के सुपुर्द होने की पूरी संभावना है।

-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
करीब तीन करोड़ रुपये का बजट मिलना बाकी है। अगली किस्त जारी कराने के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेजा जा चुका है। अगर जुलाई में धनराशि प्राप्त हो जाती है, तो अक्तूबर तक भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा। -संजय गंगवार, अधिशासी अभियंता (यूपी सिडको)

परियोजना एक नजर में
कुल स्वीकृत बजट 17.98 करोड़
अब तक प्राप्त धनराशि 15.07 करोड़
भौतिक प्रगति 81% कार्य पूर्ण
पहले तय हुई समय सीमा
मई 2025
पुनर्निर्धारित समय सीमा
मई 2026
काम पूरा होने की संभावना अक्तूबर 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed