फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras youth was giving PET exam in place of friend

PET Exam: हाथरस का युवक दोस्त के स्थान पर दे रहा था परीक्षा, मथुरा में गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
सार

पीईटी परीक्षा में पहला मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर इंटर कॉलेज में पकड़ा गया। यहां हाथरस का युवक दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन
Hathras youth was giving PET exam in place of friend
मुन्ना भाई हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 29 अक्तूबर को मथुरा शहर के दो केंद्रों पर मुन्नाभाई पकड़े गए। पहला मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर इंटर कॉलेज में पकड़ा गया। यहां हाथरस का युवक दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। दूसरा मामला जैंत थाना क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित पीएमबी पॉलिटेक्निक में पकड़ा गया। यहां इटावा का युवक भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। दोनों बायोमेट्रिक हाजिरी में पकड़े गए।

विज्ञापन


गोविंद नगर थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में शोएब पुत्र छोटे खां निवासी करकौली गुलहरा थाना सादाबाद, हाथरस के स्थान पर बलदेव पुत्र राजपाल निवासी कुरसंडा, सादाबाद, हाथरस को पकड़ा गया। आरोपी बलदेव ने बताया कि शोएब से उसकी दोस्ती व पारिवारिक संबंध हैं। शोएब की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए वह परीक्षा देने नहीं आया। उसने अपने स्थान पर परीक्षा देने को भेजा था। 
विज्ञापन


बलदेव ने बताया कि वह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। इसके खिलाफ जवाहर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की ओर से तहरीर दी गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में परीक्षा अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed