फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth wandering for jobs, playing with the identity of daughters: Seema

हाथरस : नौकरी के लिए भटक रहे युवा, बेटियों की अस्मिता से हो रहा खिलवाड़ : सीमा

Wed, 16 Feb 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth wandering for jobs, playing with the identity of daughters: Seema
हाथरस : सासनी में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा कुशवाहा। ? - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में उन्माद फैलाया है। भाईचारे को खत्म किया है। आज युवा परेशान हैं। उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही है। प्रदेश में बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर शव को रात में जला दिया जाता है। वे मंगलवार को आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित इंद्राणी गार्डन में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
सीमा ने देरी से आने पर कार्यकर्ताओं से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में किसान परेशान हैं। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। महंगाई चरम पर है। खाद्य तेल के अलावा डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत भी आज आसमान छू रही है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अपराधमुक्त यूपी का दावा करने वाली भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। हाथरस की बेटी को रात में जला दिया गया।
विज्ञापन

सपा पर हमला करते हुए सीमा ने कहा कि सपा के शासन काल में दंगे होते थे। महिलाओं के साथ अत्याचार होता था। महिलाएं व बेटियां आज भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर प्रदेश में फिर से कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। मौके पर बसपा प्रत्याशी संजीव काका, जिला पंचायत सदस्य आरती, महेश कुशवाह, सूरज सिंह, केसी निराला, राज कपूर, हुकम सिंह, श्याम सुंदर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed