{"_id":"62b0c8b14ebc826257243b1c","slug":"hathras-youth-raped-teenager-arrested-hathras-news-ali2943388134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक युवक ने एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय एक बालिका के पिता ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पड़ोस में कथा का कार्यक्रम होना था।
रात्रि 10 बजे के लगभग जब उसकी बेटी लघुशंका के लिए गई तो उसी समय में आम के बाग की रखवाली करने वाले युवक ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इस मामले में अनिल कुमार निवासी बैरमपुर थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।