{"_id":"6293b9e7aa702a051a0666c6","slug":"hathras-youth-need-to-join-politics-ramchandra-pradhan-hathras-news-ali2926967145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवाओं को राजनीति में आने की आवश्यकता : रामचंद्र प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवाओं को राजनीति में आने की आवश्यकता : रामचंद्र प्रधान
विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा एमएलसी रामचंद्र प्?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथ्ज्ञरस
नवग्रह मंदिर स्थित पवन दयाल गेस्ट हाउस में रविवार को सविता समाज के बैनर तले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामचंद्र प्रधान का स्वागत किया गया। उनके साथ अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी साकेत शर्मा भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में एमएलसी रामचंद्र प्रधान व अन्य अतिथियों का जोशीला स्वागत किया गया। शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं नारायणी माता के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और फूलमाला पहनाकर किया गया। प्रधान ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन जैसा कोई ईमानदार नेता हो नहीं सकता। मुख्यमंत्री होते हुए उन्होंने पूरी जिंदगी गरीबी में बिताई। उन्होंने पूरे भारत देश की राजनीति में एक मिसाल कायम की। प्रधान ने कहा कि आज के परिवेश में समाज के युवाओं को राजनीति में आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव आ रहे हैं, इसलिए समाज के युवाओं को राजनीति में हाथ आजमाने चाहिए।
अध्यक्षता दिल्ली से आए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सुरेंद्र बदलिया ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, कार्यक्रम के संरक्षक रमेश नंद, कार्यक्रम संयोजक राजेश सत्यम, सुभाष ठाकुर, मीडिया प्रभारी सतीशचंद्र के अलावा रिकू ठाकुर, अजय ठाकुर, गौरव वर्मा, गजेंद्र सभासद, राजीव कुमार, डॉ. कांता प्रसाद, जितेंद्र, योगेश, रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे। संचालन विक्रांत सिंह माधौरिया ने किया। संवाद