फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth killed himself after killing Mauseri sister with knife

हाथरस : मौसेरी बहन की चाकू से हत्या करने के बाद युवक ने खुद की भी ली जान

Sun, 30 May 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth killed himself after killing Mauseri sister with knife
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सांकरपुर में एक युवक ने रविवार की दोपहर को ननिहाल में अपनी मौसेरी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के भी पेट में चाकू घोंप लिया। किशोरी की मौत के बाद घायल युवक काफी देर तक मौके पर तड़पता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक समेत आला पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके से नमूने लिए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
प्राची (16 वर्ष) पुत्री वीरपाल निवासी ग्राम लढ़ौटा सासनी अपनी मामी के बीमार होने के कारण सात दिन पहले सांकरपुर अपने मामा प्रमोद पुत्र हेतराम के घर आई थी। चार दिन पहले ही प्राची का मौसेरा भाई राजा (20 वर्ष) पुत्र राधाचरन निवासी मिरगामई भी गांव सांकरपुर आ गया। रविवार को सुबह हरनाम शटरिंग का कार्य करने के लिए क्षेत्र के किसी गांव में चला गया। दूसरा मामा ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए चला गया। सुबह ही मामी ने राजा को सौ रुपये देकर विदा भी कर दिया था।
विज्ञापन

मगर दोपहर को फिर राजा गांव सांकरपुर पहुंच गया और अपनी मौसेरी बहन प्राची को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राजा ने खुद को भी चाकू मार लिया। वहां खेल रहे बच्चों ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो उनकी चीखें निकल गईं। बच्चों की चीख सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल राजा को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता वीरपाल ने मृतक राजा के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने अपनी मौसेरी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई।
-विनीत जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed