{"_id":"62f5427255692a1faa5b2fac","slug":"hathras-youth-injured-in-vehicle-collision-hathras-news-ali2980073112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से युवक घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बरसै के निकट किसी वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव बरसै निवासी श्रीकृष्ण पुत्र बनवारीलाल सासनी से अपनी साइकिल से मजदूरी कर अपने गांव बरसै आ रहा था। जैसे ही वह गांव बरसै के निकट पहुंचा तो तभी किसी वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सहित सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
घायल के परिजन भी मौके पर आ गए। घायल को आनन-फानन उपचार के लिए परिजन सीएचसी पर लेकर आ गए। हालत गंभीर होने के कारण घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद