फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth injured in vehicle collision died during treatment

हाथरस: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Fri, 31 Jul 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth injured in vehicle collision died during treatment
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी के माजरा मदार गड्ढा निवासी बाइक सवार युवक को हाईवे पर बृहस्पतिवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक का चालक एवं उस पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। देर शाम उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्राम भोजगढी के माजरा मदार गड्ढा निवासी राजकुमार पुत्र कुंवरपाल अपने मित्र जगवीर के साथ मजदूरी करने मथुरा गए थे। शाम को मथुरा से लौटते वक्त हाईवे बाईपास पर ग्राम लहरा के निकट किसी वाहन ने राजकुमार की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राजकुमार और जगवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। एंबुलेंस के जरिये घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed