{"_id":"630e4b577c2a8c53fa0e420f","slug":"hathras-youth-injured-in-accident-dies-while-being-taken-to-hospital-shaphu-news-ali299270813","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ एटा रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल कस्बा के एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव युवक के घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
सिकंदराराऊ एटा मार्ग पर सोमवार को टैंकर एवं मैक्स की टक्कर में कई लोग घायल हो गए थे। मैक्स को कस्बा होलीगेट निवासी सोनू कुमार (27) पुत्र हरी सिंह चला रहा था। हादसे में मैक्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सिकंदराराऊ के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां से हाथरस बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सोनू को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक उसके बहनोई के पास रहकर उनकी मैक्स पर चालक का काम करता था। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े ही गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद