{"_id":"5e4d83ad8ebc3ef26b280fba","slug":"hathras-youth-found-unconscious-by-the-side-of-delhi-howrah-railway-track-died-hathras-news-ali227144584","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे बेहोश मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे बेहोश मिला युवक, मौत
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव धौरपुर के निकट बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत हो गई। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हाथरस जंक्शन के गांव नगला खरग निवासी किरन (35 वर्ष) पुत्र कल्याण सिंह बुधवार की सुबह घर से निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। दोपहर को किरन धौरपुर-लाढ़पुर रोड पर बने ओवरब्रिज के नीचे बेहोशी की हालत में लोगों को किरन नजर आया। स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई।
यहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और किरन के रूप में शव की शिनाख्त की। यहां पर पुलिस भी आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया गया है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।