फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies under suspicious circumstances

हाथरस : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 21 Jun 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies under suspicious circumstances
प्रकाश वीर उर्फ प्रवेश का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गली ( मढ़ाका ) में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई । परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने झोलाछाप के खिलाफ गलत दवा एवं इंजेक्शन लगाने की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार गांव नगला कली निवासी प्रकाशवीर उर्फ प्रवेश सोमवार की दोपहर काम करके घर लौटे तो उनके पुत्र ने किसी तरह से अंगुली काट ली थी। वह इलाज के लिए सादाबाद गए और घर वापस आ गए। तीन बजे के करीब सिर में दर्द होने पर वह दवा लेने के लिए बस अड्डा स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के पास गए।
विज्ञापन

इस बारे में पीड़ित के छोटे भाई अर्जुन ने बताया कि झोलाछाप ने उसे दो नींद की टेबलेट दीं और एक इंजेक्शन लगा दिया । इंजेक्शन लगने के बाद प्रवेश की तबियत खराब होने लगी । उसी समय भाई को झोलाछाप चिकित्सक सादाबाद ले गए जहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर वह गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल वालों ने बताया कि उनके भाई की तबियत अधिक खराब है इसलिए उपचार के लिए आगरा ले जाएं। उस समय रात हो चुकी थी। सादाबाद के चिकित्सक की सलाह पर उपचार के लिए आगरा लेकर गए लेकिन उपचार से पहले ही प्रवेश की मौत हो चुकी थी । इस जानकारी के मिलते ही घर में कोहराम मच गया ।

परिजनों के अनुसार प्रवेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है । तीन अन्य भाई अपना अलग कार्य करते हैं। मृतक बुग्गी पर सामान आदि ढोने का कार्य करता था । मृतक के ेक अन्य भाई मोनू की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह का कहना कि मृतक के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed