फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies in suspicious circumstances

Hathras: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 02 Oct 2022 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 12:53 AM IST
सार

जीटी रोड स्थित नगला लाला के एक मकान में एक 50 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जीटी रोड स्थित नगला लाला के एक मकान में शनिवार की सुबह 50 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


मूल रूप से एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव बेरी कांतोर निवासी अनिल उर्फ देवेंद्र (50 वर्ष) पुत्र कप्तान सिंह वर्तमान में नगला लाला जीटी रोड स्थित एक मकान में रह रहा था। दो दिन पूर्व वह बाहर से मकान में आया था। शनिवार की सुबह 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली कि मकान में एक युवक बेहोश पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं। पुलिस उसे सीएचसी ले गई।
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed