फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies due to electrocution while installing hoardings

हाथरस: होर्डिंग्स लगाते वक्त दो युवकों को लगा करंट, एक की मौत दूसरा अस्पताल में भर्ती

Sat, 09 Oct 2021 11:45 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 Oct 2021 11:45 PM IST
सार

गांव अड्डा मिढ़ावली निवासी नरेंद्र पुत्र जयपाल सिंह और गांव ऊंचागांव के एक अन्य व्यक्ति द्वारा गांव गढ़ उमराव में होर्डिंग्स लगाए जाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान होर्डिंग्स की लंबी एंगल ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिसके बाद होर्डिंग्स में दौड़े करंट से दोनों झुलस गए।

विज्ञापन
Hathras: Youth dies due to electrocution while installing hoardings
नरेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD

विस्तार

हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में मिढ़ावली फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन के नीचे होर्डिंग्स लगा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। होर्डिंग्स की लंबी एंगल विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिसके बाद दोनों को करंट लग गया। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव अड्डा मिढ़ावली निवासी नरेंद्र पुत्र जयपाल सिंह और गांव ऊंचागांव के एक अन्य व्यक्ति द्वारा गांव गढ़ उमराव में होर्डिंग्स लगाए जाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान होर्डिंग्स की लंबी एंगल ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिसके बाद होर्डिंग्स में दौड़े करंट से दोनों झुलस गए।
विज्ञापन


दोनों को ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से झुलसे नरेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पूर्व सूचना दिए लगा रहे थे होर्डिंग्स, जेई ने दी तहरीर
गांव गढ़ उमराव में दो लोगों को विद्युत लाइन से करंट लगने के मामले में जेई ललित यादव ने भी कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके लाइनमैन धनवान सिंह द्वारा सूचना दी गई कि गांव गढ़ उमराव में दो लोगों को 11 केवी की लाइन के संपर्क में आने से करंट लग गया है।

यह दोनों बिजली महकमे को बिना कोई पूर्व सूचना दिए 11 केवी मिढ़ावली फीडर की लाइन के नीचे होर्डिंग्स लगाने का कार्य कर रहे थे। होर्डिंग्स की लंबी एंगल लाइन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed