फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth come forward for immunization, donate blood

हाथरस : टीकाकरण के लिए आगे आएं युवा, करें रक्तदान

Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth come forward for immunization, donate blood
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देश के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा एक मई 2021 से टीका लगवाने के लिए स्वयं आगे आने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। टीकाकरण से पूर्व रक्तदान करें। अभाविप युवाओं से यह आह्वान करती है।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि टीकाकरण के पहले चरण से दूसरे चरण के मध्य के समय के अंतराल और उसके पश्चात के भी कुछ सप्ताह तक रक्तदान नहीं किया जा सकता। अत: युवाओं से आग्रह है कि समाज के प्रति अपना दायित्व समझते हुए कोरोना टीकाकरण से पूर्व रक्तदान करें, जिससे वैश्विक महामारी से निपटने के लिए निकट भविष्य में चिकित्सालयों में रक्त की उपलब्धता बनी रहे। अभाविप बृज प्रांत के प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परिषद के कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं। रक्त बैंकों में कोरोना की विषम परिस्थिति में भी रोगियों को आवश्यक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

अभाविप के जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ता लगातार इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में समाज में लगातार समाज हित के लिए काम कर रहे हैं। इसी शृंखला में अभाविप के आह्वान पर बृज प्रांत के अभाविप पदाधिकारियों ने पूरे प्रांत के समस्त जिलों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हाथरस में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 8791322406 (अविनाश शर्मा), 8077237103 (गौरव रावत) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप के जिला संयोजक अविनाश शर्मा ने बताया कि कोविड के लक्षण महसूस होने पर कोई भी व्यक्ति अभाविप द्वारा जनहित में जारी चिकित्सक परामर्श हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। विषम परिस्थिति में डॉ. महेश गुप्ता 9897046440, डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय 9358222826, वैद्य मोहन बृजेश 6395063320, डॉ. नितिन मिश्रा 9897877183, डॉ. बीडी शर्मा 9719624681 आदि से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed