फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Young woman jumped in front of the train after a dispute with her brother

हाथरस : भाई से विवाद के बाद युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Young woman jumped in front of the train after a dispute with her brother
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाई से विवाद के बाद बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिवार के लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित सुंदरबाग गेस्ट हाउस के सामने रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त सपना (20 वर्ष) पुत्री रामवीर उपाध्याय निवासी गांव नगला बनारसी के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मुनीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त सपना के रूप में की है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती की अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात से गुस्साई युवती ने यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed