फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Young man raped 80 years old woman

हाथरस: 80 साल की वृद्धा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 25 Nov 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Young man raped 80 years old woman
हाथरस: वृद्धा के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव में युवक ने 80 साल की वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने इस घटना की किसी को जानकारी न देने के लिए पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। तीन दिन बाद वृद्धा साहस कर पुलिस के पास पहुंची और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
80 वर्षीय वृद्धा का एक बेटा है, जोकि अपनी पत्नी के साथ किसी दूसरे शहर में रहता है। वृद्धा घर पर अकेली ही रहती है। तीन दिन पहले वृद्धा घर में सो रही थी। इस बीच रात को करीब दो-ढाई बजे गांव का ही एक 29 वर्षीय युवक आया और वृद्धा को दबोच लिया। वृद्धा को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला गांव का ही होने के कारण कुछ लोगों ने इस मामले को दबाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

तीन दिन बाद वृद्धा जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और फिर उसे रात को ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed