{"_id":"62b4c70174fbaa55915e143e","slug":"hathras-young-man-jumped-in-front-of-train-due-to-dispute-with-wife-condition-critical-hathras-news-ali294558546","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी से विवाद होने पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी से विवाद होने पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पत्नी से विवाद होने पर एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आकर वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी अखलेश के पुत्र यतेंद्र सिंह का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इससे गुस्साए यतेंद्र ने रात को करीब नौ बजे गांव के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर पहुंच कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
यह दृश्य देख रहे ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, दर्जनों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल पति अब जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है, यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।