फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Yogi government is the true friend of farmers: Virendra Singh Rana

हाथरस : योगी सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी : वीरेंद्र सिंह राना

Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Yogi government is the true friend of farmers: Virendra Singh Rana
बाजीदपुर में ग्रामीणों की चौपाल लगाते विधायक वीरेंद्र राना। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क एजेंसी, सिकंदराराऊ
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में रविवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने चौपाल लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। राना ने कहा कि योगी की सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। विरोधी किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
गांव बाजीदपुर में आयोजित चौपाल में राना ने कहा कि अब तक किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया जाता था। अब केंद्र सरकार बिना किसी बिचौलिए के माध्यम से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा सीधा समय से भेज रही है। गांव के घर-घर में बिजली का बल्ब जल रहा है। मुफ्त गैस सिलिंडर मिल रहा है।
विज्ञापन

राना ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने गुंडों, माफियाओं पर लगाम लगाकर लोगों को भयमुक्त माहौल दिया है। चौपाल में सुधीर पुंढीर सेक्टर संयोजक, कांता प्रसाद महामंत्री युवा मोर्चा अगसौली, देशपाल सिंह, धीरज कुमार, अवधेश राजपूत, जितेंद्र राजपूत, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सोमेंद्र राघव, जॉनी राघव, अजय प्रताप सिंह, जयपाल सिंह चौहान मंडल प्रभारी अगसौली, शिवकुमार गांधी, कुंवर नितन पुंढीर, पंकज गुप्ता, अजय यादव, प्रिंस गुप्ता, मोनू माहेश्वरी, मयंक गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed