फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Yogesh Yadav became Block President, Rituraj Block General Secretary

हाथरस : योगेश यादव बने ब्लॉक अध्यक्ष, ऋतुराज ब्लॉक महामंत्री

Sun, 05 Dec 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Yogesh Yadav became Block President, Rituraj Block General Secretary
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के चुनाव के बाद शपथ लेते सहपऊ ब्लाक इकाई के नव नियुक्त - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के बैनर तले सहपऊ ब्लॉक इकाई का अधिवेशन सहपऊ के गांव बुढ़ाइच स्थित मां ओमवती महाविद्यालय पर संपन्न हुआ। इसमें सहपऊ ब्लाक की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें योगेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष और ऋतुराज ब्लॉक महामंत्री चुने गए। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सादाबाद विधायक के बेटे चिरागवीर उपाध्याय और खंड शिक्षाधिकारी सहपऊ विपिन कुमार तिवारी मौजूद रहे। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और संगठन को बनाए रखने के लिए एकजुटता काफी जरूरी है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। चिराग उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक भगवान का रूप होते हैं और गुरू होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान अपने स्तर से करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मौजूद सत्यप्रकाश गोस्वामी, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, जिलामंत्री अनिल कुमार और पर्यवेक्षक रनवीर सिंह व रवेंद्र यादव ने चुनाव संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के चुनाव में योगेश कुमार यादव को सहपऊ ब्लाक का अध्यक्ष, ऋतुराज को ब्लाक महामंत्री, सुनीला बघेल को कोषाध्यक्ष, अर्चना चाहर को ब्लाक उपाध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा टप्पल की सरिता उपाध्याय को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। अधिवेशन का संचालन एआरपी विजयवीर सिंह ने किया।

इस मौके पर ओमवीर चौधरी, जितेंद्र यादव, डॉ. संजय गौतम, अजीत राना, मनोज कुमार कर्दम, अतर सिंह, मोहन सिंह, विकास यादव, बृजेश यादव, आलोक यादव, देवेश यादव, योगेंद्री राना, सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा, नागेंद्री दौहरे, केपी सिंह, दिलीप दीक्षित, राजेंद्र दीक्षित, विष्णु शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed