फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Yatra will enter the district from Nagla Gopi

नगला गोपी से जिले में होगा यात्रा का प्रवेश

Sat, 04 Dec 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Yatra will enter the district from Nagla Gopi
भाजपा की जिला कार्यालय पर मौजूद बैठक में एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी यात्रा को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र यात्रा प्रमुख व एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह थे। इस मौके पर आने वाली यात्रा के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में छह यात्राओं के माध्यम से जनजागरण का अभियान शुरू होगा।
इन सभी यात्राओं में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता भूमिका निभाएंगे। यह यात्रा मथुरा से शुरू होकर अलीगढ़ आएगी। गोपी सिकंदराराऊ से हाथरस जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। सिकंदराराऊ के बाद बाद सलेमपुर, कैलोरा चौराहे से सासनी होती हुई अग्रवाल सेवा सदन में विश्राम कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन

अगले दिन हाथरस नगर में एक विशाल जनसभा होगी। नगर भ्रमण के बाद सादाबाद विधानसभा को प्रस्थान करेगी । सादाबाद में बस स्टैंड पर स्वागत सभा होगी। चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कुरसंडा गेट पर स्वगत होगा। उसके बाद गोविंदपुर से यात्रा आगरा जनपद के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा का जिला संयोजक जिला महामंत्री को बनाया गया। यात्रा की जिला संचालन समिति एवं विधानसभा क्षेत्र की भी संचालन समिति बनाई गई है। जिसमें हाथरस में रामवीर सिंह भैयाजी, सादाबाद में सुधीर गर्ग, सिकंदराराऊ क्षेत्र में यात्रा प्रमुख ठा. लक्ष्मण सिंह सेंगर को बनाया गया है।

बैठक में पूर्व सांसद मथुरा चौ. तेजवीर सिंह, चौ. नत्थी सिंह, हरिशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, लक्ष्मन सिंह सेंगर, प्रीती चौधरी, सुधीर गर्ग, अनिल सिसौदिया आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed