{"_id":"5f0b4dcb8ebc3e63ae52ab0e","slug":"hathras-workers-robbery-on-consumers-rights-hathras-news-ali2384680198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: उपभोक्ताओं के हक की बिजली पर कर्मियों का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: उपभोक्ताओं के हक की बिजली पर कर्मियों का डाका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। लाइनमैन चंद पैसों के लोभ में बार-बार शटडाउन ले रहे हैं, जिससे अफसर अंजान हैं। कभी दिन में तो कभी रात में कई-कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा है। वाटर वर्क्स क्षेत्र के वर्मा कॉलोनी में बिजली नहीं मिलने पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदेश सरकार लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने की बात कह रही है, लेकिन जिले के लोगों को कागजों में ही बिजली मिल पा रही है। लाइनमैन शटडाउन का खेल खेल रहे हैं। जब मर्जी होती है फोन पर एसएसओ से लाइनमैन शटडाउन ले लेते हैं। इस कारण लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। शहर के ओढ़पुरा, नवीपुर, गिजरौली, वाटर वर्क्स, कांशीराम टाउनशिप, लाखनू, महौ, नगला रति आदि बिजलीघरों से निकलने वाले फीडरों पर हर रोज कई कई घंटे दिन व रात में बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं।
हवा में उड़ रहे शटडाउन के आदेश
जब किसी व्यक्ति की बिजली गुल हो जाती है। जेई एसडीओ पर फोन नहीं आता है। लाइनमैन पर उपभोक्ता का फोन आता है। लाइनमैन फोन पर एसएसओ से शटडाउन ले लेते हैं। पूर्व में अधीक्षण अभियंता हरीमोहन ने यह आदेश दिया था कि जब किसी लाइनमैन को शटडाउन चाहिए तो वह सबस्टेशन पर अंकित करेगा। किस कारण शटडाउन लिया जा रहा है। कितने समय में सप्लाई चालू हो जाएगी, इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जाए, लेकिन इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। लाइनमैन अपनी मर्जी से बिजली सप्लाई चला रहे हैं।
विज्ञापन
खुद ही दे रहे हादसों को न्योता
लाइनमैन फोन पर शटडाउन लेकर खुद ही हादसों को न्योता दे रहे हैं। जब कोई घटना हो जाती है तो विभागीय अधिकारी इस पर जवाब देते रहते हैं। लाइन के कार्य में नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। हेलमेट और बेल्ट आदि का कतई प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
शटडाउन को लेकर सभी एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं। शटडाउन की मॉनीटरिंग एसडीओ करें। जो इस काम में हीलाहवाली बरतेगा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-हरीमोहन, अधीक्षण अभियंता