फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Workers injured by being buried under stones due to trolley overturning

हाथरस : ट्रॉली पलटने से पत्थरों के नीचे दबकर मजदूर घायल

Mon, 27 Jun 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Workers injured by being buried under stones due to trolley overturning
हाथरस : ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे मजदूर को निकालते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुरसंडा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पत्थरों के नीचे दबकर मजदूर घायल हो गया। दुर्घटना से आसपास खलबली मच गई। मजदूर को आनन-फानन उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।
राया निवासी पत्थर व्यापारी दिनेश अग्रवाल के यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर पत्थर कुरसंडा लाया गया था। पत्थर अनिल अग्रवाल के मकान पर उतरने थे। चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली को अनिल के मकान की तरफ मोड़ा, वैसे ही उसका एक टायर नाली में उतर गया और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

इससे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर बैठा मजदूर रोहिताश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी स्यारस थाना राया जिला मथुरा पत्थरों के नीचे दब गया। इससे आसपास भगदड़ मच गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने पत्थरों को हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। गनीमत रही कि मजदूर पत्थरों के नीचे नाली में चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed