{"_id":"62e96451569c8c5b482e2c3f","slug":"hathras-workers-in-duty-of-kanwariyas-lock-hanging-on-panchayat-building-hasayan-news-ali2973725130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कर्मी कांवड़ियों की ड्यूटी में, पंचायत भवन पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कर्मी कांवड़ियों की ड्यूटी में, पंचायत भवन पर लटका ताला
विज्ञापन
हाथरस : ग्राम पंचायत सीधामई के पंचायतघर पर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर लटका ताला। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीधामई में लाखों रुपये की धनराशि खर्च कर ग्रामीणों को गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए शुरू किए गए ग्राम पंचायत कार्यालय के भवन पर मंगलवार की दोपहर को 1.20 बजे ताला लगा दिखाई दिया। इसकी शिकायत जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुरेंद्र सिंह से की गई तो उन्होंने कह दिया कि उन्हें ग्राम पंचायत भवन के कार्यालय में तैनात कर्मचारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह एडीओ पंचायत से जानकारी कर लें।
जब एडीओ पंचायत प्रेम किशोर से ग्राम पंचायत कार्यालय के बंद होने और पंचायत सहायक के गैरहाजिर होने के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह ग्राम पंचायत सहायक से फोन पर अभी जानकारी करते हैं। अगर कार्यालय बंद रहा हैं तो ग्राम पंचायत सहायक से उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
ग्राम पंचायत कार्यालय भवन के बाहर बैठे हुए ग्रामीण ने बताया कि ग्राम पंचायत सहायक की कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण वह ग्राम पंचायत भवन को बंद कर चला गया है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सीधामई में तैनात ग्राम पंचायत सहायक द्वारा कावंडियों की शिविर में ड्यूटी सिर्फ तीन दिन शुक्रवार शाम पांच बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक लगाई जाती है। संवाद