फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Work of people deteriorating due to jam at Navipur intersection

हाथरस : नवीपुर चौराहे पर जाम से बिगड़ रहे लोगों के काम

Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Work of people deteriorating due to jam at Navipur intersection
हाथरस : आगरा रोड स्थित नवीपुर चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहों में शामिल नवीपुर चौराहे पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इस मार्ग पर कई फैक्टरियां भी हैं। इस कारण यहां सुबह से शाम तक बड़े वाहन रेंगत नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि एक डिग्री कॉलेज व एक इंटर कॉलेज होने की वजह से यहां स्कूल के समय में नो एंट्री सिस्टम लागू किया जाए। तब जाकर लोगों को जाम से राहत मिलेगी। कई बार इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने अधिकारियों से इस समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। जाम लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है।
उल्लेखनीय है कि रोडवेज बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर नवीपुर चौराहा है। इस चौराहे से लोग बाईपास तक की दूरी भी तय करते हैं। इस मार्ग से करीब 20 गांव जुड़े हुए हैं। इस चौराहे से शहर के मुख्य बाजारों में प्रवेश का रास्ता है। नवीपुर मार्ग पर आरडी गर्ल्स कॉलेज, उमेशचंद्र आदर्श इंटर कॉलेज, यूसीएम के पब्लिक स्कूल सहित कई कान्वेंट स्कूल हैं। चौराहे पर लोगों ने हथठेले लगा रखे हैं और दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। इसके अलावा नवीपुर मार्ग पर फैक्टरियां होने की वजह से सुबह से शाम तक भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इस कारण यहां सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझते हैं।
विज्ञापन

राहगीरों के बोल
नवीपुर चौराहे से आगरा-अलीगढ़ के लिए शहर के मुख्य बाजारों के लिए रास्ता जाता है। जिस हिसाब से इतना व्यस्ततम चौराहा है, उस हिसाब से यहां व्यवस्थाएं नहीं हैं। नवीपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की वजह से जाम लगता है। नो एंट्री सिस्टम लागू किया जाए, ताकि जाम से राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोनू
चौराहे की चौड़ाई अधिक है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से यह तंग रह जाता है। इस कारण यहां सुबह से शाम तक जाम रहता है। अब नाला सफाई के दौरान एक स्लैब हटा दी गई है तो और जाम अधिक लग रहा है। इस कारण खासी परेशानी हो रही है।
-कमरुद्दीन
नवीपुर चौराहे से नवीपुर मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज व एक इंटर कॉलेज है। मार्ग पर काफी आवागमन भी रहता है। जब भी स्कूल खुलें नो स्कूल समय पर एंट्री सिस्टम लागू किया जाए, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम से निजात मिले।

-अतीक चौधरी
नवीपुर चौराहा व नवीपुर मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इस कारण यहां थोड़ी देर में जाम लग जाता है। लोगों को जाम के कारण काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है। अतिक्रमण को हटाते हुए यहां नो एंट्री सिस्टम लागू किया जाए।
- राजेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed