फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Won election by putting fake caste certificate

हाथरस : फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर जीत लिया चुनाव

Wed, 16 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Won election by putting fake caste certificate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाल में ही निर्वाचित हुईं ग्राम प्रधान का जाति प्रमाणपत्र फर्जी निकला है। ग्रामीणों की शिकायत पर यह जांच कराई गई थी। अब इस सनसनीखेज इस मामले को एसडीएम सासनी द्वारा जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा और उसके बाद जिला स्तरीय समिति ही निरस्तीकरण या कोई और फैसला लेगी।
पिछले दिनों हुए एक शिकायत में कल्याण सिंह पुत्र पन्नालाल निवासी नगला काशी ग्राम पंचायत चंदैया ने कहा था कि अंजू देवी पत्नी धर्मवीर सिंह ने अपना जाति प्रमाणपत्र फर्जी बनवाया है। उसकी ससुराल चंदैया में है। इस बार ग्राम पंचायत में प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, जबकि महिला का पति ठाकुर जाति का है। इस महिला ने खुद को गौतमबुद्ध नगर जिले की तहसील दादरी के गांव चिपियाना खुर्द का रहने वाला बताया था और पिछड़ा जाति का बताया था।
विज्ञापन

कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे। शिकायत के बाद जब उसके कथित जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई गई और तहसीलदार दादरी से सत्यापन कराया गया तो यह जाति प्रमाणपत्र फर्जी निकला। वहां किसी अधिकारी या कर्मचारी के इस प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर या मोहर नहीं थी। अब इस मामले में एसडीएम सासनी विजय शर्मा का कहना है कि जाति प्रमाणपत्र फर्जी निकला है। अब इस मामले में निरस्तीकरण या अन्य कोई फैसला जिला स्तरीय समिति फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed