फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women will contest elections on the posts of Gram Panchayat members in 2080 wards

हाथरस : 2080 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Women will contest elections on the posts of Gram Panchayat members in 2080 wards
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाािरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 5,781 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। इस बार जिले के 2080 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरेंगी। 2157 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य के पद अनारक्षित रहेंगे। इन पदों के निर्धारण के साथ ही वार्ड वार आरक्षण को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। सभी जानना चाहते हैं कि उनकी ग्राम पंचायत का कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। पंचायतराज विभाग की ओर से जल्द ही आरक्षण की यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसे लेकर विभाग की ओर से मंथन चल रहा है।

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण के निर्धारण के लिए कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पंचायतराज विभाग की ओर से संख्या के आधार पर आरक्षण का निर्धारण किया जा रहा है। विभाग की ओर से पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरक्षण निर्धारित किया गया था। अब ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्लॉकवार आरक्षण निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक वार्डों की संख्या एससी महिला एससी ओबीसी महिला ओबीसी महिला अनारक्षित
हाथरस 862 112 152 77 87 124 310
मुरसान 967 117 147 89 107 147 360
सासनी 1040 132 180 100 121 142 365
सिकंदराराऊ 652 69 83 68 79 94 259
हसायन 867 95 129 88 105 128 322
सादाबाद 752 72 96 79 90 114 301
सहपऊ 641 75 92 62 76 96 240
कुल 5781 672 879 563 665 845 2157
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed