फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women should be empowered themselves and empower others too

हाथरस : महिलाएं स्वयं भी सशक्त हों और दूसरों को भी सशक्त बनाएं

Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Women should be empowered themselves and empower others too
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत आयोजित वेबिनार में शामिल विशेषज्ञ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दो दिवसीय वेबिनार की शुरुआत बुधवार को हुई। उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुए वेबिनार में महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए सभी विशेषज्ञों ने कहा कि महिलाएं स्वयं सशक्त बनें और दूसरी महिलाओं को भी सशक्त बनाएं।
डायट में बुधवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला शक्ति, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन हुआ। विशेषज्ञ वक्ता के रूप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना द्विवेदी ने सर्वाइकल कैंसर, ब्रस्ट कैंसर एवं हेल्थ अवेयरनेस विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एनसीईआरटी दिल्ली डॉ. क्षिप्रा शाही ने नारी सशक्तीकरण एवं किशोरावस्था की बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। मिशन शक्ति की रोल मॉडल अतिथि वक्ता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर जबलपुर (मध्य प्रदेश) मधु यादव ने जीवन की कठिनाइयों से सामंजस्य बिठाते हुए एक सशक्त नारी व्यक्तित्व के निर्माण के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया और कहा कि सभी महिलाएं स्वयं भी सशक्त हों व दूसरों को भी सशक्त बनाने का प्रयास करें। महिलाओं के स्वस्थ रहने के तरीके एवं महिलाओं की समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर चर्चाएं कर उन्हें प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता उमा गौतम, नूपुर गर्ग, डॉ. सरिता वर्मा, कुलदीप, देवराज सिंह, लोकेंद्र सिंह एवं समस्त डायट संकाय सदस्यों ने बालिका शिक्षा का महिला सशक्तीकरण में योगदान देते हुए बालिकाओं की सशक्त व्यक्तित्व निर्माण में जीवन कौशलों के संवर्धन की आवश्यकता व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। वेबिनार में जिले के सभी विकास खंडों की महिला शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रथम दिन के समापन सत्र में उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता ने सभी महिला शिक्षिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा की सभी महिलाऐं स्वयं के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। इस जानकारी को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करें, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक कर सकें। सरस्वती डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग की हेड व प्रवक्ता डॉ. गायत्री के संयोजकत्व में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed