फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women sanitation workers will get deployment in five km from home

हाथरस : महिला सफाई कर्मचारियों को घर से पांच किमी में मिलेगी तैनाती

Fri, 26 Aug 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Women sanitation workers will get deployment in five km from home
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन ने महिला सफाई कर्मचारियों को उनके गृह निवास से पांच किमी की परिधि में तैनात किए जाने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस क्रम में जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शासन को महिला सफाई कर्मचारियों की तैनाती उनके घर के निकट किए जाने के लिए पत्राचार किया गया था। इस क्रम में शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने पत्र के माध्यम से जारी निर्देशों में कहा है कि महिला सफाई कर्मचारियों को उनके गृह निवास से पांच किमी की परिधि में तैनात किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद महिला सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें अब तक कई किलोमीटर दूर जाकर सफाई कार्य करना पड़ रहा था। इस आदेश के बाद पंचायतराज विभाग की ओर से जिले में तैनात महिला सफाई कर्मचारियों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसके अनुसार वर्तमान तैनाती, आवास आदि का ब्योरा तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें निवास से पांच किमी की परिधि में तैनाती दी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed