फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women protest against removal of encroachment, team returned

हाथरस : अतिक्रमण हटाने का महिलाओं ने किया विरोध, टीम लौटी

Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Women protest against removal of encroachment, team returned
कस्बा की धर्मशाला रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान लगी भीड़। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत कस्बे में धर्मशाला चौराहे से आवागमन के लिए मुख्य सड़क को चौड़ा कराने के काम में एक बार फिर रुकावट आ गई। बृहस्पतिवार को इस मार्ग से अतिक्रमण हटवाने पहुंची प्रशासन और नगर पंचायत की टीम स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौट गई। विरोध करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
उल्लेखनीय है कि आदर्श नगर पंचायत घोषित होने के बाद वर्ष 2020 में प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत कुछ धनराशि जारी की थी। इसके तहत नगर पंचायत ने धर्मशाला चौराहे से कस्बे की ओर आने वाले रास्ते के चौड़ीकरण और दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मंजूरी दी।
विज्ञापन

इसके लिए टेंडर भी निकाला गया। मार्ग के चौड़ीकरण की जानकारी मिलते ही इस मार्ग के किनारे रहने वालों ने इसके लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने सभी याचिका दायर करने वालों को तहसील कार्यालय में अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए समय दिया। समयावधि समाप्त होने के बाद 14 मई को जेसीबी ने एक ओर से अतिक्रमण हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दूसरी ओर जेसीबी अतिक्रमण हटाने लगी तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि उनको अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन का समय दिया जाए, जिससे वह खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे। 12 दिन व्यतीत होने पर जब दूसरी बार प्रशासन और नगर पंचायत की टीम जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां के निवासियों के साथ कर्मचारियों की तीखी नोकझोंक हुई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने भीड़ को वहां से हटा दिया। भीड़ हटते ही महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। महिलाओं के विरोध के चलते टीम को बिना अतिक्रमण हटाए ही लौटना पड़ा।
- धर्मशाला चौराहे से कस्बे के लिए जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को भी बचा हुआ अतिक्रमण हटाया जाएगा।
- शिव सिंह, उपजिलाधिकारी सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed